• 19/02/2025

जिम में नेशनल चैंपियन महिला वेटलिफ्टर की मौत, 270 किलो वेट उठाते टूटी गर्दन, VIDEO आया सामने

जिम में नेशनल चैंपियन महिला वेटलिफ्टर की मौत, 270 किलो वेट उठाते टूटी गर्दन, VIDEO आया सामने
Spread the love

राजस्थान में बीकानेर की एक महिला पावर लिफ्टर की जिम में प्रैक्टिस के दौरान मौत हो गई। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस वक्त जिम में ट्रेनर सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसा मंगलवार की शाम का है। नया शहर थाना इलाके की एक जिम में 17 वर्षीय महिला पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य कोच की मौजूदगी में प्रैक्टिस कर रही थी। बताया  जा रहा है कि 270 किलो वेट के साथ स्क्वाट लगा रही थीं। उसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और वेट उनकी गर्दन पर गिर गया।  वहां मौजूद बाकी लोगों ने वेट को उनके गर्दन के ऊपर से उठाया। हादसे के बाद वे अचेत हो गईं।

उन्हें सीपीआर भी दिया गया लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यष्टिका पावर लिफ्टिंग की नेशनल प्लेयर थीं। उन्होंने कई गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे। हाल ही में गोवा में हुई एक प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता था।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। यष्टिका आचार्य घर से कुछ दूरी पर स्थित नत्थूसर बड़ा गणेश मंदिर के पास वह जिम मौजूद है, जहां वे रोज प्रेक्टिस के लिए जाया करती थी।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…