• 19/02/2025

पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया, शव बरामद, इलाके में सर्चिंग जारी

पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया, शव बरामद, इलाके में सर्चिंग जारी
Spread the love

मध्य प्रदेश के बालाघाट में फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 महिला समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं कई घायल हुए हैं। इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक बालाघाट जिले के गढ़ी थाना इलाके के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद हॉक फोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों को सर्चिंग के लिए भेजा गया।

इसी दौरान सूपखार वनक्षेत्र के रौंदा फॉरेस्ट कैंप के पास जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 4 नक्सली मारे गए हैं। वहीं कई और नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। घटना स्थल से एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल और एक 303 राइफल बरामद की गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो जारी कर जवानों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर कहा, “प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में गृहमंत्री अमित शाह जी वर्ष 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं और हमारी सरकार भी इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।”

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…