• 07/03/2025

ट्रेनी SI की ट्रेनिंग के दौरान मौत, रनिंग करते वक्त तोड़ा दम

ट्रेनी SI की ट्रेनिंग के दौरान मौत, रनिंग करते वक्त तोड़ा दम
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दौड़ने के दौरान एसआई की तबियत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

मृतक का नाम राजेश कोसरिया उम्र 29 वर्ष है। वह महासमुंद जिले का रहने वाला था। सात साल के लंबे इंतजार के बाद उसका एसआई की पोस्ट पर सलेक्शन हुआ था।  तकरीबन एक सप्ताह पहले चंदखुरी के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में उसकी ट्रेनिंग शुरू हुई थी।

बताया जा रहा है कि आज सुबह प्रशिक्षणार्थियों को रनिंग कराया गया। दौड़ते वक्त अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना की सही वजह का पता लगाया जाए। आपको बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 मार्च को सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देने वाले हैं। इस सूची में राजेश कोसरिया का नाम भी शामिल था।

Related post

CG Police Transfer :  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी….

CG Police Transfer :  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत…

Spread the loveरायपुर। कमिश्नरेट रायपुर में थाना प्रभारियों का ट्रांसफर हुआ है। 4 निरीक्षक इधर से उधर किए गए हैं, जिसका आदेश…
UCC पर डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- ST समुदाय को रखा जाएगा दायरे से बाहर

UCC पर डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।…
मातृशक्ति के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी

मातृशक्ति के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते…