• 11/03/2025

Big Breaking: गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर, कल रायपुर जेल से रांची के लिए लेकर निकली थी झारखंड पुलिस, जानें आतंक के पर्याय का कैसे हुआ अंत

Big Breaking: गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर, कल रायपुर जेल से रांची के लिए लेकर निकली थी झारखंड पुलिस, जानें आतंक के पर्याय का कैसे हुआ अंत
Spread the love

आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर अमन साव को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। गैंगस्टर का एनकाउंटर पुलिस ने झारखंड के पलामू में किया। कल सोमवार की शाम को पुलिस उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर केंद्रीय जेल से लेकर झारखंड के लिए रवाना हुई थी।

बताया जा रहा है कि रायपुर केंद्रीय जेल से वापस झारखंड ले जाने के दौरान पुलिस की गाड़ी का पलामू के पास एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद गैंगस्टर अमन साव पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर को मार गिराया।

अमन साव रंगदारी वसूलने के लिए रायपुर के एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर फायरिंग कराने के मामले में छत्तीसगढ़ की जेल में बंद था। 7 मार्च को रांची में एक कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा की कार पर बदमासों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसके जवाब में कोयला कारोबारी के बॉडीगार्ड ने भी फायरिंग की। जिसके बाद हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। गोलीबारी में कारोबारी और उनके ड्राइवर को भी गोली लगी है।

इस हमले के पीछे भी अमन साव का हाथ बताया जा रहा था। बताया जा रहा है कि रायपुर जेल में बंद रहने के दौरान उसी के इशारे पर कारोबारी के ऊपर उसके गुर्गों ने जानलेवा हमला किया था। इसी मामले में उसे रायपुर जेल से रांची ले जाया जा रहा था।

आपको बता दें अमन साव पर झारखंड के अलग-अलग जिलों में 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अमन साव झारखंड में माइनिंग का काम करने वाले, कोयला कारोबारी, बिल्डर, ट्रांसपोर्टर और अन्य कारोबारियों से रंगदारी वसूल करता है। अगर कोई कारोबारी उसे रंगदारी नहीं देता तो वह उनके ऊपर या उनके दफ्तर पर हमला करवाता है। पूरे राज्य में उसका खौफ है।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…