• 11/03/2025

गिरफ्तार हो सकते हैं पूर्व CM के बेटे चैतन्य बघेल! ED ने कसना शुरू किया शिकंजा, आज पूछताछ के लिए बुलाया

गिरफ्तार हो सकते हैं पूर्व CM के बेटे चैतन्य बघेल! ED ने कसना शुरू किया शिकंजा, आज पूछताछ के लिए बुलाया
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने उनके ऊपर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। छापेमार कार्रवाई के बाद अब उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। कल छापे के बाद जांच एजेंसी ने आज उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर रायपुर बुलाया है। माना जा रहा है कि ईडी की टीम अब उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

छत्तीसगढ़ में 2100 करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाले के मामले में ईडी ने कल सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के आवास पर छापेमार कार्रवाई की थी। इसके साथ ही ईडी की टीम ने पूर्व सीएम और उनके बेटे के करीबियों के ठिकानों पर भी छापा मारा था। कल ईडी ने दुर्ग-भिलाई में 15 अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर, कल रायपुर जेल से रांची के लिए लेकर निकली थी झारखंड पुलिस, जानें आतंक के पर्याय का कैसे हुआ अंत 

एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद उन पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक गई है। ईडी ने चैतन्य को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में उनसे मंगलवार को पूछताछ होगी। माना जा रहा है कि यदि ईडी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई तो गिरफ्तार भी कर सकती है।

बघेल के आवास पर छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने नोट गिनने की मशीन मंगाई थी। छापे में ईडी ने बघेल के घर से कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नगदी बरामद की थी। जांच एजेंसी की कार्रवाई खत्म होने के बाद बघेल ने दावा किया था कि ईडी की टीम ने उनके घर 32 लाख रुपये जब्त किया है, जो कि खेती से होनी वाली आय थी।

बघेल के घर ईडी की छापामार कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई 3 पदुम नगर स्थित उनके आवास के सामने इकट्ठा हुए और हंगामा किया। छापेमारी के बाद जब ईडी की टीम बाहर आई तो बघेल के समर्थकों ने उनके ऊपर हमला किया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर पथराव भी किया और उनकी गाड़ी को घेर लिया था। इस दौरान पुलिस की उनकी के साथ झड़प भी हुई।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…