• 11/03/2025

ED की टीम पर हमले के मामले में इस कांग्रेस नेता समेत 25 के खिलाफ FIR दर्ज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और बेट चैतन्य के घर पर छापेमारी के दौरान की घटना

ED की टीम पर हमले के मामले में इस कांग्रेस नेता समेत 25 के खिलाफ FIR दर्ज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और बेट चैतन्य के घर पर छापेमारी के दौरान की घटना
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापा मारने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता सनी अग्रवाल सहित 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। छापेमारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी के वाहनों पर पथराव किया था।

आरोप है कांग्रेस नेता सनी अग्रवाल ने ईडी के एक वाहन पर पत्थर फेंका था। जिससे एक वाहन का कांच टूट गया था। वहीं बाकी के कार्यकर्ताओं ने ईडी अफसरों के वाहनों को घेर लिया और उस पर चढ़ गए। ईडी की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें 👉🏼: गिरफ्तार हो सकते हैं पूर्व CM के बेटे चैतन्य बघेल! ED ने कसना शुरू किया शिकंजा, आज पूछताछ के लिए बुलाया 

मामले में पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान शुरू कर दी है। जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की आशंका है।

आपको बता दें शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के निवास पर छापामार कार्रवाई की थी। इसके अलावा ईडी की टीम ने बघेल के करीबियों के ठिकानों पर भी दबिश दी थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बघेल के आवास के बाहर इकट्ठा हो गए और जांच एजेंसी की कार्रवाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें 👉🏼: गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर, कल रायपुर जेल से रांची के लिए लेकर निकली थी झारखंड पुलिस, जानें आतंक के पर्याय का कैसे हुआ अंत 

तकरीबन 11 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद जब ईडी के अफसर जाने लगे तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके वाहनों पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…