• 19/03/2025

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के DA में होगी बंपर बढ़ोत्तरी, कैबिनेट बैठक में आज हो सकता है ऐलान!

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के DA में होगी बंपर बढ़ोत्तरी, कैबिनेट बैठक में आज हो सकता है ऐलान!
Spread the love

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) में बढ़ोत्तरी का इंतजार आज खत्म हो सकता है। केंद्रीय कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में इसे लेकर फैसल लिया जा सकता है। इससे पहले कर्मचारी होली में महंगाई भत्ता बढ़ने का उम्मीद लगाए बैठे थे।

All India Consumer Price Index (AICPI) के जुलाई-दिसंबर 2024 अवधि के डेटा को बेस माना जाए तो डीए में 2 फीसदी का इजाफा हो सकता है। इससे एल 1 कर्मचारी के बेसिक सैलरी में महज 360 रुपये की ही बढ़ोत्तरी होगी। (7th Pay Commission के तहत लेवल 1 कर्मचारी का न्यूनतम बेसिक वेतन 18000 रुपये तय किया गया था।

इससे पहले पिछले साल अक्टूब 2024 में जुलाई-दिसंबर अवधि के लिए केंद्र सरकार ने डीए में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 53 फीसदी पर पहुंच गया था।

2025 की पहली तिमाही के लिए संभावित डीए की बढ़ोत्तरी को लेकर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कुछ का अनुमान है कि सरकार डीए में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी करेगी, क्योंकि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति 4.8% रहने का अनुमान लगाया है। चालू वित्त वर्ष के लिए आरबीआई का पिछला सीपीआई मुद्रास्फीति अनुमान 4.5% था।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…