• 19/03/2025

आत्मानंद संविदा शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आत्मानंद संविदा शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ की दुर्ग संभाग अध्यक्ष नवी मोजेश और जिला इकाई अध्यक्ष पंकज साहू के नेतृत्व में संविदा शिक्षिकों एवं कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष पंकज साहू ने बताया कि आत्मानंद विद्यालय विगत चार वर्षों से राज्य में संचालित है तथा 14000 लगभग कर्मचारी विद्यालयों में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। परंतु वर्तमान तिथि तक किसी भी कर्मचारी को ना ही वेतन वृद्धि का लाभ मिला है ना ही किसी भी प्रकार का कर्मचारी के रूप में कोई लाभ मिल पाया है।

उन्होंने आगे बताया कि आत्मानंद विद्यालयों ने चार वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए राज्य की शिक्षा की स्थिति को 37वें स्थान से हटाकर 33वें स्थान पर ला दिया है। पूर्व शिक्षा मंत्री ने भी घोषणा किया था कि आत्मानंद विद्यालय का संचालन कलेक्टर वाली समिति को भंग करते हुए शिक्षा विभाग में सम्मिलित कर किया जायेगा। परंतु यह घोषणा इस सत्र में भी पारित नहीं हो पायी है। एक तरफ जहाँ अन्य सभी विभागो को वेतनवृद्धि का भी लाभ दिया गया पर आत्मानंद स्कूलों के कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित रखा गया।

आत्मानंद विद्यालय के कर्मचारी लम्बे समय से सभी लाभो से वंचित है। इन्हीं सब मांगो को लेकर एसडीएम के माध्यम से जिला में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ जिला दुर्ग के बैनर तले मुख्यमंत्री व राजयपाल को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में संघ के संभाग अध्यक्ष नवी मोजेश, जिला अध्यक्ष पंकज साहू, जिला महासचिव राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र कुमार नाग, स्वीटी वर्मा, नीतू वर्मा सहित अन्य शिक्षक संघ के पदाधिकारी व संविदा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related post

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…
Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री रहेंगे प्रभावित, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में…