• 26/03/2025

छापेमारी पर CBI का बयान आया सामने, बताया क्या-क्या हुआ जब्त?

छापेमारी पर CBI का बयान आया सामने, बताया क्या-क्या हुआ जब्त?
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक केस में आज सीबीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई सहित देश के अलग-अलग राज्यों में 60 जगहों पर छापामार कार्रवाई की। सीबीआई ने कार्रवाई को लेकर प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें सीबीआई ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अलावा भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में भी कार्रवाई की गई।

सीबीआई की टीम ने छत्तीसगढ़ में पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके दोनो ओएसडी रहे मनीष बंछोर और आशीष वर्मा, राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अफसर और तत्कालीन उप सचिव सीएम सचिवालय सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर पर छापा मारा।

सीबीआई ने एडिशनल एसपी संजय ध्रुव के साथ ही जेल में बंद दो निलंबित सिपाही नकुल-सहदेव के घर पर भी छापेमारी की।

सीबीआई की टीम ने रायपुर में एडिशनल एसपी रैंक के अफसर अभिषेक माहेश्वरी के घर पर भी दबिश दी लेकिन किसी के नहीं मिलने पर सीबीआई की टीम ने घर को सील कर दिया है।

क्या कहा CBI ने?

जारी प्रेस नोट में सीबीआई ने कहा, “महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले की जांच में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में 60 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। जिसमें राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुक के प्रमुख कार्यकर्ताओं और अन्य निजी व्यक्तियों से जुड़े परिसर शामिल हैं, जिनके इस मामले में शामिल होने का संदेह है।”

आगे कहा गया, “यह मामला महादेव बुक के अवैध संचालन से संबंधित है, जो एक ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच है, जिसे रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर द्वारा प्रचारित किया गया था, दोनों वर्तमान में दुबई में रहते हैं। जांच से पता चला है कि प्रमोटरों ने कथित तौर पर अपने अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के सुचारू और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक सेवकों को “संरक्षण राशि” के रूप में भारी मात्रा में धन का भुगतान किया था।”

“प्रारंभ में यह मामला रायपुर के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ सार्वजनिक अधिकारियों और अन्य आरोपियों की भूमिका की व्यापक जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया।”

 

सीबीआई ने बताया कि, “तलाशी के दौरान आपत्तिजनक डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य मिले हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।”

Related post

‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350…

Spread the loveरायपुर :-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त भारत…
4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल

4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन…

Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रविवार रात्रि 2 बजकर 21 मिनट से शुरू…
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा घन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…