• 28/03/2025

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते 3 को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते 3 को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। एसीबी ने सूरजपुर जिले और सक्ती जिले में रिश्वत लेते 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर में दो कर्मचारी और सक्ती में एक मंडल निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जमीन की चौहद्दी बनाने के नाम पर गोविंदपुर में पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया है। वहीं प्रतापपुर तहसील कार्यालय का बाबू भी एक मामले में 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

तीसरा मामला सक्ती जिले का है। यहां आदिम जाति कल्याण विभाग में मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर के एसीबी की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी मंडल निरीक्षक बालक छात्रावास कुटराबोर के चौकीदार को वापस काम में रखने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी मंडल निरीक्षक ने डेढ़ महीने पहले काम से निकाले गए चौकीदार से डेढ़ लाख रुपये की डिमांड की थी।

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…