• 06/03/2024

विदेशी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, कई देशों के 7 लाख के नोट बरामद

विदेशी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, कई देशों के 7 लाख के नोट बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने 7 लाख की विदेशी करेंसी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स के पास से अमेरिका, यूरोप और सउदी अरब की करेंसी बरामद हुई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फिरोज लखानी है। जानकारी के मुताबिक गंज थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि गुजरात के सूरत का रहने वाला फिरोज लखानी अहीर धर्मशाला में ठहरा है। जिसकी गतिविधियां संदिग्ध है।

इसे भी पढ़ें: CGPSC घोटाले की जांच करेगी CBI, सरकार ने जारी की अधिसूचना

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ की, उसके पास से एक सफेद गठरी मिली। गठरी के अंदर तकरीबन 7 लाख की विदेशी करेंसी मौजूद थी। आरोपी के पास इन करेंसी से जुड़े किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक फिरोज के खिलाफ पहले भी रायपुर के आजाद चौक, उरल और राजेन्द्र नगर थाना में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है कि उसके पास इतने बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा कहां से आई।पा

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…