• 16/04/2025

कोंडागांव-नारायणपुर सरहद पर मुठभेड़, 10 लाख के इनामी दो माओवादियों को जवानों ने किया ढेर, Ak-47 बरामद

कोंडागांव-नारायणपुर सरहद पर मुठभेड़, 10 लाख के इनामी दो माओवादियों को जवानों ने किया ढेर, Ak-47 बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर और कोंडागांव जिले की सरहद पर जवानों ने एक मुठभेड़ में दो माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियो के शव के पास से जवानों ने एके-47 सहित अऩ्य हथियार बरामद किया है।

मारे गए नक्सलियों के ऊपर 10 लाख रुपये का सरकार ने इनाम घोषित किया था। इनकी पहचान हलदर DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) और रामे ACM (एरिया कमेटी मेंबर) के रूप में हुई है। दोनों के ऊपर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले के सरहद पर स्थित किलम-बरगुम इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद है। सूचना के आधार पर डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम को 15 अप्रैल को मौके के लिए रवाना किया गया।

सर्चिंग के दौरान जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। आपको बता दें साल 2025 में अब तक जवानों ने 148 नक्सलियों को मार गिराया है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…