• 16/04/2025

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में कलेक्ट्रेट को IED से उड़ाने की धमकी, जम्मू-कश्मीर से आया ई-मेल, बम स्क्वॉयड मौके पर

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में कलेक्ट्रेट को IED से उड़ाने की धमकी, जम्मू-कश्मीर से आया ई-मेल, बम स्क्वॉयड मौके पर
Spread the love

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी कलेक्टर के ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर जम्मू-कश्मीर से भेजी गई है। जिसमें  दोपहर ढाई बजे तक का वक्त दिया गया है। मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। पूरे कलेक्टर कार्यालय को खाली करा दिया गया है।

कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को IED से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल मिलने के बाद जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई और कलेक्टर कार्यालय को खाली करा दिया गया।

सूचना मिलते ही डॉग और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे कलेक्टर कार्यालय परिसर को खंगाला जा रहा है। चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

छत्तीसगढ़-तमिलनाडु और षड़यंत्र

मेल में छत्तीसगढ़ के अलावा तमिलानाडु का भी जिक्र किया गया है। कहा गया है कि यह हमला तमिलनाडु से छत्तीसगढ़ तक फैले षड़यंत्र का हिस्सा है।

खुफिया एजेंसियों को भेजी गई जानकारी!

सूत्रों के मुताबिक ई-मेल की जांच पुलिस की सायबर टीम कर रही है। इसके साथ ही इसकी जानकारी देश की खुफिया एजेंसियों को भी भेजी गई है। फिलहाल जांच के बाद ही मेल की वास्तविकता पता चल पाएगी कि इसमें किसी शरारती तत्व का हाथ है या फिर इसके पीछे कोई और है।

Related post

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क…
जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित…

Spread the loveजैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…

Spread the loveरायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…