• 06/05/2025

सट्टेबाजों के साथ पुलिस अफसरों की ‘गलबहियां’, तस्वीरें वायरल होने के बाद दो पर कार्रवाई

सट्टेबाजों के साथ पुलिस अफसरों की ‘गलबहियां’, तस्वीरें वायरल होने के बाद दो पर कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सटोरियों के साथ पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में थाना प्रभारी (TI) और एक सब-इंस्पेक्टर (SI) पर कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) ने दोनों थाना प्रभारियों को पीएचक्यू अटैच कर किया है। जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

तस्वीरें इसी साल की बताई जा रही है। सटोरिये धर्मेंद्र जायसवाल ने बच्चे के जन्मदिन पर पार्टी दी थी, जिसमें पुलिस अफसरों को भी आमंत्रित किया गया था। इस पार्टी में पुलिस के अफसर भी पहुंचे थे। वायरल हो रही फोटो में एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, जामुल थाना टीआई कपिल पाण्डेय और सब इंस्पेक्टर चेतन चंद्राकर की विशेष मौजूदगी रही। हालांकि दावा किया जा रहा है कि उस दौरान पुलिस की फाइलों में सटोरिया फरार था।

इस दौरान अफसरों की एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई। मीडिया में खबर आने के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग और एसपी विजय अग्रवाल ने डीजीपी को पत्र लिखा था। जिसके बाद डीजीपी अरुण देव गौतम ने एक्शन लिया।

आपको बता दे दुबई से संचालित ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले की जांच ईडी के बाद सीबीआई ने शुरू कर दी है। इस मामले में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल है। दोनों दुबई से इसे ऑपरेट कर रहे हैं।

पुूर्व CM सहित अफसरों पर CBI छापा

पिछले महीने सीबीआई ने इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके दोनों ओएसडी रहे मनीष बछोर और आशीष वर्मा , तत्कालीन सीएम सलाहकार विनोद वर्मा, राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अफसर और तत्कालीन सीएम सचिवालय की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया और IAS अफसर रहे अनिल टुटेजा के घर पर दबिश दी थी।

4 IPS के ठिकानों पर भी दबिश

इसके अलावा सीबीआई की टीम 4 IPS अफसर डॉ आनंद छाबड़ा, आरिफ शेख, अभिषेक पल्लव और प्रशांत अग्रवाल के अलावा दो एडिशनल एसपी रैंक के अफसर संजय ध्रुव और अभिषेक माहेश्वरी के घर पर भी छापामार कार्रवाई की थी।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…