• 13/05/2025

Video: टेस्ट से संन्यास के बाद अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, देखिए क्या बातचीत हुई?

Video: टेस्ट से संन्यास के बाद अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, देखिए क्या बातचीत हुई?
Spread the love

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। मंगलवार को इस दंपती ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। खबरों के अनुसार, कोहली और अनुष्का ने महाराज के साथ करीब 15 मिनट तक बातचीत की, हालांकि वे आश्रम में लगभग दो घंटे तक रुके।

वृंदावन से कोहली का पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन आए हों। इससे पहले 2023 और इस साल जनवरी में भी वे यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे। यह दौरा कोहली के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के एक बड़े अध्याय को अलविदा कहने के बाद आध्यात्मिक शांति की तलाश में यह कदम उठाया।

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा

विराट कोहली ने सोमवार, 12 मई 2025 को इंस्टाग्राम के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। 36 वर्षीय कोहली का टेस्ट करियर 14 साल तक चला, जिसमें उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले। कोहली आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में नजर आए थे, जहां भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। पर्थ टेस्ट में शतक के बावजूद कोहली का प्रदर्शन (9 पारियों में 190 रन, औसत 23.75) अपेक्षाओं से कम रहा।

यह संन्यास का फैसला ऐसे समय में आया जब चयनकर्ता जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ जून 2025 में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने वाले थे। गौरतलब है कि कोहली ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था।

कोहली का शानदार इंटरनेशनल करियर

  • टेस्ट: 123 मैच, 210 पारियां, 9,230 रन, 46.85 औसत, 30 शतक, 31 अर्धशतक
  • वनडे: 302 मैच, 290 पारियां, 14,181 रन, 57.88 औसत, 51 शतक, 74 अर्धशतक
  • टी20: 125 मैच, 117 पारियां, 4,188 रन, 48.69 औसत, 1 शतक, 38 अर्धशतक

देखिए  VIDEO

Related post

भंडारा हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार

भंडारा हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृतकों…

Spread the loveरायपुर: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने छत्तीसगढ़ को झकझोर कर…
LPG Booking : राहत की खबर, एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए 45 दिन की टाइम लिमिट हुई समाप्त, जानिए अब कब कर पाएंगे बुकिंग…

LPG Booking : राहत की खबर, एलपीजी सिलेंडर बुकिंग…

Spread the loveबिलासपुर। ग्रामीण और घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की बुकिंग…
सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश-मुख्य सचिव

सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार…