• 13/05/2025

CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई ने 10 वीं का रिजल्ट किया जारी, 93.66% छात्र पास, इस रीजन ने किया कमाल, यहां चेक करें परिणाम

CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई ने 10 वीं का रिजल्ट किया जारी, 93.66% छात्र पास, इस रीजन ने किया कमाल, यहां चेक करें परिणाम
Spread the love

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणामों के बाद आज, 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए। इस साल लगभग 24.12 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 93.66% छात्रों ने सफलता हासिल की है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, और डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर उपलब्ध हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Secondary School Examination (Class X) Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं।

छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए डिजिलॉकर में 6-अंकीय एक्सेस कोड (स्कूल से प्राप्त) और रोल नंबर दर्ज करना होगा। ऑफलाइन चेक करने के लिए, छात्र IVRS नंबर 24300699 (क्षेत्र कोड के साथ) पर कॉल कर सकते हैं या SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। SMS के लिए, cbse10 <रोल नंबर> <जन्म तिथि> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> टाइप कर 7738299899 पर भेजें।

गुवाहाटी रिजन सबसे निचले स्थान पर

इस साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.66% रहा, जो पिछले साल (93.60%) से 0.06% अधिक है। 2024 में 22.38 लाख छात्रों में से 20.95 लाख पास हुए थे। इस साल त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.91% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि गुवाहाटी 76.90% के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा। बोर्ड ने अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए इस साल भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है। मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, ग्रेड, और पास/फेल स्थिति शामिल होगी।

कम्पार्टमेंट और री–वैल्यूएशन

जो छात्र एक या दो विषयों में 33% अंक प्राप्त करने में असफल रहे, वे 15 से 22 जुलाई 2025 तक होने वाली कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिसके परिणाम अगस्त में आएंगे। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 20 से 24 मई 2025 तक प्रति विषय 500 रुपये शुल्क के साथ मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। री-वैल्यूएशन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देना होगा, और यह प्रक्रिया 6 जून से शुरू होगी। पहले मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करनी होगी।

 

Related post

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये…

Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हथियारों और विस्फोटक…
CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने घाटी में रोककर किया हमला, 15 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार

CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों…

Spread the loveकवर्धा।  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दलदली के साप्ताहिक…
CG शिक्षक तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

CG शिक्षक तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए…

Spread the love रायपुर। CG शिक्षक तबादला:  छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।…