• 14/05/2025

सामूहिक आत्महत्या: छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों का मिला शव, सामूहिक आत्महत्या से इलाके में पसरा मातम

सामूहिक आत्महत्या: छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों का मिला शव, सामूहिक आत्महत्या से इलाके में पसरा मातम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिला है। सभी के सामूहिक रूप से आत्महत्या किए जाने की बात निकलकर सामने आ रही है।

मामला बागबाहरा थाना क्षेत्रा का है। जानकारी के मुताबिक आदिम जाति कल्याण विभाग में प्यून के पद पर काम करने वाले 42 वर्षीय बसंद पटेल शासकीय हाउसिंह बोर्ड कॉलोनी के H-2 बिल्डिंग के मकान नंबर 4 में अपने परिवार के साथ रहते थे। आज सुबह वे, उनकी पत्नी और दो बच्चों का शव घर पर मिला।

बसंत पटेल का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। उनकी पत्नी 38 वर्षीय भारती पटेल, 11 वर्षीय बेटी सेजल पटेल और 4 वर्षीय बेटा कियांश पटेल का शव जमीन पर पड़ा मिला।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी आशुतोष सिंह और एएसपी प्रतिभा पाण्डेय सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  प्रथम दृष्यटा आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। लेकिन पूरे परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…