• 15/05/2025

Sex Racket: जिस्मफरोशी के लिए लिया था किराए का मकान, अंदर चल रहा था गंदा काम.. तभी मच गया हंगामा.. 4 गिरफ्तार

Sex Racket: जिस्मफरोशी के लिए लिया था किराए का मकान, अंदर चल रहा था गंदा काम.. तभी मच गया हंगामा.. 4 गिरफ्तार
Spread the love

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। ग्रामीणों को इसकी भनक लगने पर उन्होंने मकान को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवतियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।

नंदिनी टीआई मनीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार शाम को अहेरी चौक स्थित मकान पर छापा मारा। ग्रामीणों ने मकान को घेर रखा था और पुलिस के पहुंचने पर उनका आक्रोश बढ़ गया। काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और दो युवतियों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 170/126 (अवैध रोकथाम और अपराध की साजिश) और धारा 135(3) (सार्वजनिक शांति भंग करने) के तहत मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि कल्याण कॉलेज, अहेरी के पास किराए के मकान में यह अवैध गतिविधि चल रही थी। सभी आरोपियों को भिलाई-3 न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…