• 15/05/2025

सुप्रीम कोर्ट ने MP के मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, माफी मांगने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने MP के मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, माफी मांगने का दिया आदेश
Spread the love

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। गुरुवार (15 मई, 2025) को मुख्य न्यायाधीश भूषण रामाकृष्ण गवई (CJI BR Gavai) ने शाह को फटकार लगाते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में माफी मांगने का निर्देश दिया। CJI ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने शाह के खिलाफ दर्ज FIR पर हस्तक्षेप करने या उस पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया। CJI ने कहा, “आपके मंत्री होने का मतलब यह नहीं कि कुछ नहीं होगा। देश संवेदनशील दौर से गुजर रहा है, आपको अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।” मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार (16 मई, 2025) को होगी।

शाह की ओर से अधिवक्ता विभा दत्ता मखीजा ने दलील दी कि मंत्री ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और उनके बयान को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने FIR पर रोक की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर हाईकोर्ट में अपील करने और माफी मांगने की सलाह दी।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए बुधवार (14 मई, 2025) को डीजीपी को चार घंटे के भीतर शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। आदेश के बाद उसी शाम FIR दर्ज की गई, जिसे शाह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

 

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…