• 19/05/2025

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के लिए फिर येलो अलर्ट, बारिश-आंंधी  के साथ ही बिजली गिरने की संभावना

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के लिए फिर येलो अलर्ट, बारिश-आंंधी  के साथ ही बिजली गिरने की संभावना
Spread the love

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के तकरीबन सभी जिलों के लिए अगले तीन दिनों तक का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म दुर्ग जिला रहा है। यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का तापमान 37 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 5.1 डिग्री कम दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की सक्रियता की वजह से प्रदेश में बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी है। समुद्र से आ रही नमी और स्थानीय सिस्टम के कारण रायपुर में रविवार को बारिश हुई। अगले तीन दिनों तक मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, और गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना है।

 क्या है पश्चिमी विक्षोभ?

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर या कैस्पियन सागर से उत्पन्न होने वाले तूफान हैं, जो भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड का कारण बनते हैं। ये ठंडी और नम हवाएं ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर भारत पहुंचती हैं। मैदानी इलाकों में पहुंचकर ये मौसम को प्रभावित करती हैं, जिससे बारिश और तापमान में कमी देखी जाती है।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…