• 28/05/2025

कड़ा ऐक्शन: रेलवे स्टेशनों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक, रेलवे ने लगाया प्रतिबंध

कड़ा ऐक्शन: रेलवे स्टेशनों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक, रेलवे ने लगाया प्रतिबंध
Spread the love

ईस्टर्न रेलवे ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्लॉगर और यूट्यूबर्स से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशनों की विस्तृत फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी से बचें। यह कदम हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है।

निगरानी बढ़ाने का फैसला

पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों पर निगरानी तेज करने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, “स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म की तस्वीरें या वीडियो लेना प्रतिबंधित है। मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए हमने निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है।”

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

प्रवक्ता ने बताया कि कुछ ब्लॉगर और यूट्यूबर्स स्टेशनों के वीडियो ब्लॉग बनाते हैं, जो सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, “सभी सेक्शनों और मंडलों में प्रतिबंध लागू हैं, लेकिन कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। हम ब्लॉगर और यूट्यूबर्स से अनुरोध करते हैं कि वे ऐसी गतिविधियां बंद करें, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।”

कब मिलेगी अनुमति?

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि मीडिया या न्यूज चैनलों को विशेष कवरेज के लिए अनुमति दी जा सकती है, लेकिन आम नागरिकों को स्टेशन परिसर की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की इजाजत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रतिबंध पहले से लागू है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है।

सख्ती का कारण
रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह कदम देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सभी से अनुरोध है कि वे नियमों का पालन करें और रेलवे स्टेशनों पर अनावश्यक फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी से बचें।

 

Related post

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने…

Spread the love00 कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : चौधरी रायपुर। विश्व युवा कौशल…
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने वाले कांग्रेस के 34 विधायक निलंबित

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने…

Spread the loveरायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने इस…
विधानसभा में नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर आभार प्रस्ताव पारित, सीएम बोले- बस्तर में शांति और विकास का नया दौर

विधानसभा में नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर आभार प्रस्ताव पारित, सीएम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को नक्सल हिंसा से मुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लाया गया आभार प्रस्ताव…