• 01/06/2025

शराब कारोबारी विजय भाटिया 1 दिन की रिमांड पर, दिल्ली से गिरफ्तारी.. 2 साल से था फरार

शराब कारोबारी विजय भाटिया 1 दिन की रिमांड पर, दिल्ली से गिरफ्तारी.. 2 साल से था फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा (ACB-EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। भाटिया को रायपुर लाया गया, जहां उसे सोमवार को ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही EOW की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की।

भिलाई में सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई

EOW की टीम ने रविवार सुबह 6 बजे भिलाई के नेहरू नगर स्थित विजय भाटिया के आवास पर छापा मारा। दो अलग-अलग वाहनों में सात अधिकारियों की टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर तलाशी शुरू की। इस दौरान घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और नौकरों को काम करने की अनुमति दी गई, हालांकि उनसे भी पूछताछ हुई। छापेमारी के दौरान महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद थीं।

न्यायिक रिमांड पर भाटिया, सोमवार को होगी पेशी

विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद EOW ने रविवार को रिमांड कोर्ट में पेश किया। रविवार को अवकाश होने के कारण कोर्ट ने भाटिया को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अब सोमवार को उसे ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां EOW 14 दिन की रिमांड के लिए आवेदन करेगी ताकि मामले की गहन जांच के लिए पूछताछ की जा सके।

दो साल से था फरार

जानकारी के अनुसार, विजय भाटिया दो साल पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद से फरार था। ED ने तब उसके भिलाई स्थित घर पर कार्रवाई की थी। लंबे समय तक फरार रहने के बाद EOW ने आखिरकार उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शराब घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Related post

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को…

Spread the love00 नक्सल मामलों में निरुद्ध लोगों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शासन प्रतिबद्ध – शर्मा 00 जनहानि…
कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप…

Spread the loveमेडिकल कॉलेज खुलना जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एनएमसी ने 50…
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा, नियमित सहायता राशि से…