• 06/06/2024

Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 6 लोगों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, एक ने भागकर बचाई अस्मत

Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 6 लोगों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, एक ने भागकर बचाई अस्मत
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 6 युवकों ने बारी-बारी से बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है। यहां दो बालिकाएं एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवक उन्हें घुमाने का झांसा देकर जंगल ले गए। इसी दौरान उन्होंने एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। दूसरी लड़की आरोपियों के चंगुल से भाग खड़ी हुई।

आरोपियों के चंगुल से भाग कर लड़की ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर सन्ना थाना पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियो में से 4 लड़के नाबालिग हैं।

मामले में पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 366 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री…

Spread the loveसीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के साझा प्रयासों को और सशक्त बनाने पर दिया गया जोर रायपुर, मुख्यमंत्री…
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

Spread the loveनिगम प्रबंधन एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य करार कर्मचारियों ने जताया निगम प्रबंधन का आभार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…