• 01/06/2025

Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां गिरफ्तार, काम का लालच देकर धकेला देह व्यापार में

Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां गिरफ्तार, काम का लालच देकर धकेला देह व्यापार में
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भाठागांव के इटालिया हाउस में किराए के मकान पर छापेमारी कर महिला दलाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने इस्तेमाल किए गए और नए कंडोम के साथ 1,500 रुपये नकद बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने एक प्वाइंटर को 1500 रूपये के साथ मौके पर भेजा गया। दलाल से बात करने के बाद प्वाइंटर ने पुलिस टीम को मैसेज किया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने इटालिया हाउस में छापेमारी कर महिला दलाल के साथ ही तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा की गरीब लड़कियों को नौकरी का लालच देकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। मुख्य आरोपी महिला रूषा खरे, पति धनउ खरे, सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी, किराए के मकान में इस अनैतिक कारोबार का संचालन कर रही थी।

पुलिस का अभियान और छापेमारी

रायपुर पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर अनैतिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लग्जरी वैलनेस सैलून और स्पा सेंटरों की जांच के साथ-साथ देह व्यापार के अड्डों पर नजर रखी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को भाठागांव के इटालिया हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा और चार लोगों को हिरासत में लिया।

 

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…