• 03/06/2025

लकड़ी तस्करों का आतंक, पकड़ने गए डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से हमला

लकड़ी तस्करों का आतंक, पकड़ने गए डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से हमला
Spread the love

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में कोटा थाना क्षेत्र के सेमरिया बीट में रविवार रात लकड़ी तस्करों ने वन विकास निगम की टीम पर कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना रविवार रात की है, जब वन विकास निगम को सूचना मिली कि सेमरिया के जंगल में 8-10 तस्कर सागौन के पेड़ काटकर उनका परिवहन कर रहे हैं। रात 8 बजे मिली इस जानकारी के बाद वनकर्मियों की एक सर्चिंग टीम जंगल के लिए रवाना हुई। रात 12 बजे के करीब, जब टीम ने तस्करों को ट्रैक्टर और पिकअप में सागौन की लकड़ी लोड करते देखा, तो उन्होंने घेराबंदी की कोशिश की।

तस्करों ने किया जानलेवा हमला

तस्करों ने वनकर्मियों को देखते ही कुल्हाड़ी, लोहे के रॉड और लाठियों से हमला शुरू कर दिया। हड़बड़ाहट में अधिकांश वनकर्मी जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे तस्करों के चंगुल में फंस गए। तस्करों ने उन पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद वनकर्मियों ने डिप्टी रेंजर को घायल अवस्था में जंगल में पाया और उन्हें तुरंत कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत के कारण उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया।

पुलिस ने जब्त किया सागौन और वाहन

घटना की सूचना मिलते ही वन विकास निगम के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सागौन के 17 लट्ठे, एक ट्रैक्टर और एक पिकअप जब्त की। कोटा टीआई तोप सिंह नवरंग ने बताया कि वनकर्मियों की शिकायत पर तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जब्त वाहनों के आधार पर तस्करों की पहचान और तलाश जारी है।

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…