• 03/06/2025

घोटाले पर एक्शन: सरकार ने SDM को किया सस्पेंड, अरपा-भैंसाझार प्रोजेक्ट में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला

घोटाले पर एक्शन: सरकार ने SDM को किया सस्पेंड, अरपा-भैंसाझार प्रोजेक्ट में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के अरपा-भैंसाझार परियोजना में 4 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कोटा के तत्कालीन SDM आनंदरूप तिवारी को निलंबित कर दिया है। जांच में भू-अर्जन प्रक्रिया और नहर निर्माण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थी। तिवारी उस समय SDM के पद पर थे, जब भू-अर्जन में कथित गड़बड़ियां हुईं। सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

इससे पहले मामले में आरआई मुकेश साहू को बर्खास्त कर दिया गया था। जांच में कोटा के तत्कालीन एसडीएम आनंद रूप तिवारी, कीर्तिमान सिंह राठौर सहित अन्य अफसरों को दोषी पाया गया था, लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब इस मामले में तत्कालीन एसडीएम आनंद स्वरुप तिवारी को सस्पेंड किया गया है।

Related post

MP-CG Transfer : बड़े पैमाने पर आयकर निरीक्षकों के हुए तबादले…देखें लिस्ट..!!

MP-CG Transfer : बड़े पैमाने पर आयकर निरीक्षकों के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पदस्थ आयकर निरीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। सूची में सैकड़ों अधिकारियों के…
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने…

Spread the loveकृषि अवशेष, गोबर और जैविक अपशिष्ट से तैयार होगी हरित ऊर्जा, किसानों की आय बढ़ाने और निवेश को मिलेगा…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 64 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले…

Spread the loveरायपुर, 23 जून 2026/ उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर  गोपाल वर्मां द्वारा कवर्धा विधानसभा…