• 20/08/2022

IAS एम गीता का दिल्ली में निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

IAS एम गीता का दिल्ली में निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Spread the love

छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ IAS अधिकारी एम गीता का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। सीएम ने कहा कि गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में उनका योगदान अंकित है।

एम गीता को 27 मई को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे कोमा में थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शनिवार की शाम को उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद प्रदेश के प्रशासनिक हल्कों में शोक की लहर है।

एम गीता 1997 बैच की IAS अफसर थीं। वे केरल की रहने वाली थीं। सिविल सेवा में सलेक्ट होने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश कैडर अलॉट हुआ था। बाद में उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर की जिम्मेदारी मिली।

Related post

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष…
BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार…

Spread the loveरायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची. रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद…
रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने…

Spread the loveरायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में शनिवार की शाम हड़कंप मच गया, जब…