• 21/08/2022

मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक, लुकआउट सर्कुलर जारी, हो सकती है गिरफ्तारी

मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक, लुकआउट सर्कुलर जारी, हो सकती है गिरफ्तारी
Spread the love

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। सीबीआई छापे के बाद सिसोदिया के खिलाफ अब लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सिसोदिया के अलावा 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी सर्कुलर जारी किया गया है। डिप्टी सीएम सहित सभी के देश छोड़ने पर रोक लग गई है। अब जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

सीबीआई ने शुक्रवार को सिसोदिया के घर पर छापा मारा था। यह छापे दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर मारे गए थे। लगभग 14 घंटे चली कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने सिसोदिया के घर से कुछ फाइल, लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया था।

जिसके बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ IPC की धारा 120 B, 477 A और PC एक्ट की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया था। IPC की 120 B और PC एक्ट की धारा 7 प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत आते हैं। इस पर ED भी जांच कर सकती है।

सिसोदिया के खिलाफ जल्दी ही ED भी अपनी जांच शुरु कर सकती है। इसके साथ ही उनके ऊपर अब गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : सोनू सूद जुड़े पुलिस के ‘सुनो रायपुर’ अभियान से, Video जारी कर लोगों को दिया ये खास संदेश

Related post

ED Breaking: CM की बेटी की भी होगी गिरफ्तारी? ED ने समन भेज इस दिन किया तलब

ED Breaking: CM की बेटी की भी होगी गिरफ्तारी?…

Spread the loveदिल्ली शराब घोटाला के मामले में केन्द्रीय एजेंसियों CBI और ED की कार्रवाई लगातार जारी है। जेल में बंद…
कौन है सूर्यकांत तिवारी जिसके ठिकानों पर IT के बाद ED की रेड पड़ी ? इस वजह से रहा है चर्चा में

कौन है सूर्यकांत तिवारी जिसके ठिकानों पर IT के…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में लगातार केन्द्रीय एजेंसियों की छापामार कार्रवाई के बाद एक नाम चर्चा में है। वो नाम चर्चित कोयला…
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, IAS अफसरों, कारोबारियों और नेताओं के ठिकानों पर दबिश

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने मंगलवार को कुछ कारोबारियों, नेताओं…