• 17/06/2025

GangRape: बॉयफ्रेंड के साथ बैठी युवती के साथ 10 लोगों ने किया गैंगरेप, 7 गिरफ्तार

GangRape: बॉयफ्रेंड के साथ बैठी युवती के साथ 10 लोगों ने किया गैंगरेप, 7 गिरफ्तार
Spread the love

ओडिशा के गोपालपुर समुद्र तट के एक सुनसान स्थान पर 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर गोपालपुर थाने में मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा तीन अन्य महिलाओं के साथ मेस में रहती थी। रविवार को राजा उत्सव के दौरान वह अपने सहपाठी और प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी। शिकायत के अनुसार, दोनों एक सुनसान जगह पर बैठे थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 10 लोगों का समूह वहां पहुंचा। उन्होंने पीड़िता के प्रेमी को पकड़ लिया और बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कथित तौर पर जोड़े के फोटो खींचे और उन्हें लीक करने की धमकी दी।

बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवण विवेक एम ने बताया कि मामले में संलिप्तता के संदेह में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी ने कहा, “हिरासत में लिए गए सभी लोग वयस्क हैं, और उनसे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।” पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग स्थानीय नहीं हैं और राजा उत्सव के लिए समुद्र तट पर आए थे।

 

Related post

वर्षों का इंतजार खत्म: सीएम हेल्पलाइन से मिली पहचान, जिला प्रशासन की पहल से बना राम साहू का आधार कार्ड….

वर्षों का इंतजार खत्म: सीएम हेल्पलाइन से मिली पहचान,…

Spread the loveरायपुर: कभी आधार कार्ड बनवाने के लिए वर्षों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर रहे मुंगेली जिले के विकासखंड…
IAS सुरूचि सिंह ने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त का पदभार ग्रहण किये

IAS सुरूचि सिंह ने नगर पालिक निगम भिलाई के…

Spread the loveभिलाई नगर:भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी सुरूचि सिंह ने सोमवार को नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त के…
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को…

Spread the love00 नक्सल मामलों में निरुद्ध लोगों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शासन प्रतिबद्ध – शर्मा 00 जनहानि…