• 17/06/2025

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 सदस्यों को 7 साल की सजा, दुकान में लूटपाट और मारपीट का मामला

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 सदस्यों को 7 साल की सजा, दुकान में लूटपाट और मारपीट का मामला
Spread the love

जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एक दुकान में लूटपाट और उगाही के मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के छह सदस्यों को सात साल की सजा सुनाई गई है। चार साल पहले, 27 अगस्त 2021 को आरोपियों ने व्यापारी आनंद अग्रवाल की दुकान में घुसकर एक लाख रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर झूठे मामले में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देते हुए मारपीट की गई थी। न्यायालय ने सभी आरोपियों पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

घटना के दिन 15-20 लोग, जो लाठी और गुप्ती से लैस थे, दुकान में घुसे और खुद को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का नेता बताया। रुपये न मिलने पर उन्होंने आनंद अग्रवाल के साथ मारपीट की और कीटनाशक दवाइयां लूट ले गए। बीच-बचाव करने आए चार अन्य लोगों को भी पीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर मामला कोर्ट में चला, जहां अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) ने सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक योगेश गोपाल ने पैरवी की।

दोषी करार दिए गए आरोपियों में भूपेन्द्र रात्रे (31), लक्की वर्मा (29), तरुण कुमार (23), कृपाण बघेल (26), भोला कश्यप (29) और रामपल कश्यप (24) शामिल हैं। इन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 452, 323, 386 और 397 के तहत सजा दी गई। इसके अलावा, भोला कश्यप को आयुध अधिनियम की धारा 25(1)(1-ख) के तहत तीन साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास और जुर्माना भी भुगतना होगा।

 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…