• 17/06/2025

GangRape: बॉयफ्रेंड के साथ बैठी युवती के साथ 10 लोगों ने किया गैंगरेप, 7 गिरफ्तार

GangRape: बॉयफ्रेंड के साथ बैठी युवती के साथ 10 लोगों ने किया गैंगरेप, 7 गिरफ्तार
Spread the love

ओडिशा के गोपालपुर समुद्र तट के एक सुनसान स्थान पर 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर गोपालपुर थाने में मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा तीन अन्य महिलाओं के साथ मेस में रहती थी। रविवार को राजा उत्सव के दौरान वह अपने सहपाठी और प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी। शिकायत के अनुसार, दोनों एक सुनसान जगह पर बैठे थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 10 लोगों का समूह वहां पहुंचा। उन्होंने पीड़िता के प्रेमी को पकड़ लिया और बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कथित तौर पर जोड़े के फोटो खींचे और उन्हें लीक करने की धमकी दी।

बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवण विवेक एम ने बताया कि मामले में संलिप्तता के संदेह में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी ने कहा, “हिरासत में लिए गए सभी लोग वयस्क हैं, और उनसे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।” पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग स्थानीय नहीं हैं और राजा उत्सव के लिए समुद्र तट पर आए थे।

 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…