• 22/06/2025

विधायक पड़ोसी हैं.. कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे; धमकी देते हुए युवक ने की मेडिकल स्टोर में कर्मचारी से मारपीट

विधायक पड़ोसी हैं.. कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे; धमकी देते हुए युवक ने की मेडिकल स्टोर में कर्मचारी से मारपीट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सुपेला थाना क्षेत्र के धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर पर 21 जून 2025 की रात एक युवक ने हंगामा मचा दिया। युवक ने दवा देने में देरी होने पर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज किया और पेटीएम मशीन तोड़ दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

क्या हुआ था?

मेडिकल स्टोर के कर्मचारी शत्रुघन दिवाकर ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक महिला लाल बहादुर शास्त्री सुपेला शासकीय अस्पताल में संचालित धन्वंतरि मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आई थी। भीड़ के कारण दवा देने में देरी हुई। महिला ने खुद को बीपी और शुगर की मरीज बताकर जल्दी दवा देने की मांग की और विवाद शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ने पर महिला ने अपने पति को फोन कर बुलाया। कार से पहुंचे युवक ने स्टोर में घुसकर स्टाफ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने केबिन को धक्का देकर पेटीएम मशीन छीन ली और जमीन पर पटककर तोड़ दी। इसके बाद कर्मचारी का गला दबाया और स्टोर के अंदर व बाहर ले जाकर मारपीट की।

विधायक के पड़ोसी होने की धमकी

आरोपी ने खुद को वकील बताते हुए विधायक रिकेश सेन का पड़ोसी होने का दावा किया। उसने धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और जिसे शिकायत करनी हो, कर ले। डरे-सहमे स्टाफ ने बाद में पुलिस को सूचना दी।

सुपेला पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…