• 26/06/2025

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को जान से मारने की धमकी, … बेटी को अगवा करने की चेतावनी, 20 लाख की फिरौती की डिमांड

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को जान से मारने की धमकी, … बेटी को अगवा करने की चेतावनी, 20 लाख की फिरौती की डिमांड
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक और नेता शैलेश पांडेय को बुधवार को एक अज्ञात कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो सहकारिता उप पंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को अगवा कर लिया जाएगा। इस मामले में सकरी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 11:45 बजे शैलेश पांडेय की पत्नी ऋतु पांडेय के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने शैलेश पांडेय से बात करने की मांग की। जब पूर्व विधायक ने फोन लिया, तो कॉलर ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए जान से मारने और मंजू पांडेय की बेटी को अगवा करने की धमकी दी।

शैलेश पांडेय ने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी और सकरी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को घटना की पूरी जानकारी दी। शैलेश ने इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा, “कॉल मेरी पत्नी के मोबाइल पर आया, धमकी मुझे दी गई, लेकिन निशाना किसी तीसरे व्यक्ति की बेटी को बनाया गया। यह समझ से परे है कि अपराधी का मकसद क्या है। खुलेआम फिरौती मांगना और बच्ची को अगवा करने की धमकी देना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। अपराधियों के हौसले बुलंद होना चिंताजनक है।”

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए कॉल डिटेल और नंबर की लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

 

Related post

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति…

Spread the loveरायपुर।  अकवान चक्रवात के कारण जिले में हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बेमेतरा…
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और…

Spread the loveनई दिल्ली,रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति,…
BJP ने OBC मोर्चा की नई टीम का किया गठन, देखिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BJP ने OBC मोर्चा की नई टीम का किया…

Spread the loveनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा…