• 26/06/2025

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को जान से मारने की धमकी, … बेटी को अगवा करने की चेतावनी, 20 लाख की फिरौती की डिमांड

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को जान से मारने की धमकी, … बेटी को अगवा करने की चेतावनी, 20 लाख की फिरौती की डिमांड
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक और नेता शैलेश पांडेय को बुधवार को एक अज्ञात कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो सहकारिता उप पंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को अगवा कर लिया जाएगा। इस मामले में सकरी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 11:45 बजे शैलेश पांडेय की पत्नी ऋतु पांडेय के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने शैलेश पांडेय से बात करने की मांग की। जब पूर्व विधायक ने फोन लिया, तो कॉलर ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए जान से मारने और मंजू पांडेय की बेटी को अगवा करने की धमकी दी।

शैलेश पांडेय ने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी और सकरी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को घटना की पूरी जानकारी दी। शैलेश ने इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा, “कॉल मेरी पत्नी के मोबाइल पर आया, धमकी मुझे दी गई, लेकिन निशाना किसी तीसरे व्यक्ति की बेटी को बनाया गया। यह समझ से परे है कि अपराधी का मकसद क्या है। खुलेआम फिरौती मांगना और बच्ची को अगवा करने की धमकी देना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। अपराधियों के हौसले बुलंद होना चिंताजनक है।”

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए कॉल डिटेल और नंबर की लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

 

Related post

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी…

Spread the love जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय मार्च…
अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष थामा भाजपा का दामन

अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के…

Spread the love00 साय ने दिलाई सदस्यता, कहा – संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी रायपुर। छत्तीसगढ़ के…
नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेक

नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण…

Spread the loveरायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ संकल्प अभियान के अंतर्गत विगत एक माह से आयोजित…