• 26/06/2025

अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार रात कोहकामेटा थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं, साथ ही एक इंसास राइफल, एक .315 बोर राइफल, मेडिकल सामग्री और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

पुलिस के अनुसार, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि कोहकामेटा क्षेत्र में माओवादियों की माड़ डिवीजन के वरिष्ठ कैडर मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर बुधवार को एक बड़ा नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया। रात के समय जब जवान नक्सलियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य सामग्री भी मिली है। आज सुबह भी इलाके में छिटपुट गोलीबारी की खबर है। सुरक्षा बल मौके पर डटे हुए हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि ऑपरेशन अभी चल रहा है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन का मकसद अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों के गढ़ को तोड़ना है, जो लंबे समय से उनकी सुरक्षित पनाहगाह रहा है।

यह मुठभेड़ केंद्र सरकार के 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के लक्ष्य के तहत चलाए जा रहे अभियानों का हिस्सा है। इस साल अब तक बस्तर संभाग में 183 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जो नक्सलियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद और जानकारी दी जाएगी। फिलहाल, क्षेत्र में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी हुई है और नक्सलियों की तलाश में गहन जांच की जा रही है।

 

 

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…