• 03/07/2025

Breaking: रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी में अश्लील Video पोस्ट, हैकर्स ने लगाई सेंध

Breaking: रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी में अश्लील Video पोस्ट, हैकर्स ने लगाई सेंध
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए रायपुर पुलिस की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर लिया। हैकर ने इस आईडी से अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री शेयर की, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हैकर की तलाश में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार को रायपुर पुलिस की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी (@RaipurPoliceCG) पर अचानक अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट होने की सूचना मिली। एक यूजर ने इस घटना को उजागर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर रायपुर पुलिस को अलर्ट किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर उसका दुरुपयोग किया। हैकर्स ने न केवल अश्लील सामग्री पोस्ट की, बल्कि अकाउंट का नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लिया।

रायपुर पुलिस की कार्रवाई

रायपुर पुलिस ने तत्काल इस मामले को संज्ञान में लिया और साइबर सेल को जांच सौंप दी। साइबर सेल की टीम ने इंस्टाग्राम के साथ संपर्क कर अकाउंट को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू की। साइबर सेल ने पोस्ट की गई अश्लील सामग्री को तत्काल डिलीट कराया गया। साथ ही, हैकर की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू की गई है, जिसमें आईपी एड्रेस ट्रेसिंग और डिजिटल फुटप्रिंट्स का विश्लेषण शामिल है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…