• 23/08/2022

पैगंबर पर बीजेपी विधायक ने की विवादित टिप्पणी, हुए गिरफ्तार, पार्टी से भी निलंबित

पैगंबर पर बीजेपी विधायक ने की विवादित टिप्पणी, हुए गिरफ्तार, पार्टी से भी निलंबित
Spread the love

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी ने भी कार्रवाई करते हुए विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

बताया जा रहा है कि तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद धर्म विशेष के लोगों ने हैदराबाद में कई जगह प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहल से विधायक हैं और कट्टरवादी छवि के हैं। राजा सिंह का कहना है कि उन्होंने यूट्यूब में वीडियो अपलोड किया था उसे हटा दिया गया है। रिहा होने के बाद वे वीडियो का दूसरा भाग भी अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि वे धर्म के लिए यह सब कर रहे हैं और धर्म की खातिर मरने के लिए भी तैयार हैं।

इस मामले में बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उन्हें क्यों न पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। पार्टी ने उन्हें जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया है।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के अफसरों को बीजेपी की खुली चेतावनी, नितिन नबीन बोले- दबंगई दिखाई तो भारी नुकसान उठाना पड़ेगा

इसे भी पढ़ें : डामर घोटाला : इन 4 अफसरों के खिलाफ एसीबी करेगी जांच

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…