• 08/08/2025

अब शोएब ढेबर पर शिकंजा कसने की तैयारी, FIR दर्ज

अब शोएब ढेबर पर शिकंजा कसने की तैयारी, FIR दर्ज
Spread the love

छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ रायपुर के गंज थाने में FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई 6 अगस्त 2025 को शोएब द्वारा रायपुर सेंट्रल जेल के मुलाकात कक्ष में बिना अनुमति जबरदस्ती प्रवेश करने के बाद की गई। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया और संचालन में व्यवधान पैदा किया।

जेल प्रशासन के अनुसार, शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय जेल अधिकारियों के रोकने के बावजूद मुलाकात कक्ष में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। जेल अधीक्षक ने आदेश में कहा, “शोएब ढेबर के इस कृत्य से जेल नियमों का उल्लंघन हुआ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और जेल संचालन प्रभावित हुआ।” इसके चलते जेल प्रशासन ने शोएब पर तीन महीने तक जेल में किसी भी व्यक्ति से मुलाकात पर प्रतिबंध लगा दिया और गंज थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई।

शोएब के पिता अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में मुख्य आरोपियों में से एक हैं और लंबे समय से जेल में हैं। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य एजेंसियां कर रही हैं।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…