• 10/08/2025

पहले खिलाई नशीली दवा फिर काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर, जानें क्या है मामला

पहले खिलाई नशीली दवा फिर काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर, जानें क्या है मामला
Spread the love

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव में एक व्यक्ति की दूसरी पत्नी ने नशीली दवा खिलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया और चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मैगलगंज कचनाव गांव के निवासी अंसार अली का एक अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी उनकी दूसरी पत्नी नाजनी को हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार (10 अगस्त) को नाजनी ने मौका पाकर अंसार को पहले नशीली दवा खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने चाकू से अंसार के प्राइवेट पार्ट को काट दिया और शरीर पर कई जगह जानलेवा हमले किए। हमले के बाद नाजनी मौके से फरार हो गई।

अंसार के भाई सूफिया ने बताया कि घटना के समय घर से तेज-तेज आवाजें सुनाई दीं। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि नाजनी भाग रही थी। घर के अंदर जाने पर अंसार का शरीर खून से लथपथ था और उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में अंसार का इलाज रायबरेली के एम्स अस्पताल में चल रहा है।

जगदीशपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंसार को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण दो पत्नियों के बीच चल रहा विवाद प्रतीत होता है। शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नाजनी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है

पारिवारिक विवाद बना कारण

बताया जा रहा है कि अंसार की पहली शादी 14 साल पहले अयोध्या के इटौंजा की शब्तुन से हुई थी, लेकिन संतान न होने के कारण उसने आठ महीने पहले नाजनी से दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद से ही दोनों पत्नियों के बीच तनाव बना हुआ था, जो इस जघन्य घटना का कारण बना। पुलिस ने आरोपी नाजनी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Related post

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री साय

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री…

Spread the love00 संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन 00 मुख्यमंत्री से बस्तर से सरगुजा तक…
राहत भरी खबर…अमेरिका-ईरान समझौते से धड़ाम हुआ कच्चा तेल, 4% से ज्यादा टूटी कीमत

राहत भरी खबर…अमेरिका-ईरान समझौते से धड़ाम हुआ कच्चा तेल,…

Spread the loveनई दिल्ली। वैश्विक तेल बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति एवं…
सीएम हेल्पलाइन में लगी शिकायतों की झड़ी, 5 दिनों में 15 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज

सीएम हेल्पलाइन में लगी शिकायतों की झड़ी, 5 दिनों…

Spread the loveरायपुर।  प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम लोगों की समस्याओं के समाधान का बड़ा माध्यम बनती जा रही…