• 27/08/2025

CG News: बारिश और बाढ़ का कहर, नाले में बही कार, 2 बच्चों समेत 4 की मौत

CG News: बारिश और बाढ़ का कहर, नाले में बही कार, 2 बच्चों समेत 4 की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले 18 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ की स्थिति के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं। सुकमा जिले में एनएच-30 पर दरभा के पास मंगलवार को एक कार बाढ़ के पानी में डूब गई, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जो तमिलनाडु के रहने वाले थे। कार का ड्राइवर तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन अन्य चार लोग पानी में बह गए।

लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर गांव में बड़े बहार नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई घर पानी में डूब गए। अचानक आई बाढ़ ने लोगों को घरों से निकलने का मौका तक नहीं दिया। बस्तर में नदियों और नालों के उफान पर होने से कई इलाकों में यातायात और संचार व्यवस्था ठप हो गई है।

SDRF का रेस्क्यू अभियान

बाढ़ में फंसे लोगों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। SDRF की टीमें प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।

सांसद कश्यप ने लिया जायजा

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बस्तर में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया गया है। प्रशासन प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

बस्तर में बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, और प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…