• 27/08/2025

4 माओवादी ढेर: छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 3 महिला सहित 4 नक्सली ढेर, हथियार और शव बरामद

4 माओवादी ढेर: छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 3 महिला सहित 4 नक्सली ढेर, हथियार और शव बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल विरोधी अभियान में फोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। लगभग 8 घंटे तक चली भीषण मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ सीमा के पास चार सशस्त्र नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। घटनास्थल से हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

ऑपरेशन की शुरुआत

गढ़चिरौली एंटी-नक्सल यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि गट्टा दलम, कंपनी नंबर 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के अन्य माओवादी कोपरशी वन क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो गढ़चिरौली-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित है। इस सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस) एम. रमेश के नेतृत्व में 19 सी-60 कमांडो इकाइयों और सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) की दो इकाइयों को तलाशी अभियान के लिए रवाना किया गया।

नक्सलियों की गोलीबारी और जवाबी कार्रवाई

पिछले दो दिनों से बस्तर और भामरागड़ क्षेत्र में हो रही मूसलाधुंध बारिश के बावजूद टीम ने बुधवार सुबह कोपरशी वन क्षेत्र में पहुंची। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और तीन सशस्त्र महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में नक्सलियों के शवों के साथ एक एसएलआर राइफल, दो आईएनएसएएस राइफल और एक .303 राइफल भी बरामद की गई।

शवों को गढ़चिरौली लाने की तैयारी

लगभग 8 घंटे तक रुक-रुक कर चली गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान में चार नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए। अब इन शवों को गढ़चिरौली लाने की तैयारी की जा रही है।

सघन तलाशी अभियान जारी

मुठभेड़ के बाद भारी बारिश के बीच शेष बचे नक्सलियों की तलाश के लिए महाराष्ट्र की एंटी-नक्सल फोर्स ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है, और सुरक्षा बलों का ध्यान नक्सल गतिविधियों को पूरी तरह से समाप्त करने पर है।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…