• 17/09/2025

रेप केस में बड़ा फैसला: नाबालिग से बेटे ने किया दुष्कर्म, बाप ने दिया साथ, इस्माइल और शहादत अली को 23-23 साल की सजा

रेप केस में बड़ा फैसला: नाबालिग से बेटे ने किया दुष्कर्म, बाप ने दिया साथ, इस्माइल और शहादत अली को 23-23 साल की सजा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने पिता-पुत्र को दोषी ठहराते हुए 23 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दुर्ग जिला अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी अनिष दुबे की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

घटना का विवरण

मामला भिलाई-3 के घासीदास नगर की है। पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी 2023 की शाम करीब 7 बजे आरोपी इस्माइल अली (21 वर्ष) ने 12 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध में उसके पिता शहादत अली (61 वर्ष) ने भी सहयोग किया। दोनों आरोपी पीड़िता को पहले से जानते थे।

पुलिस कार्रवाई और कोर्ट का फैसला

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश किए गए सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों को दोषी पाया गया। कोर्ट ने कहा कि नाबालिगों के खिलाफ ऐसे अपराध समाज के लिए गंभीर खतरा हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

सजा का विवरण

इस्माइल अली: भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363, 366, 376, 376(2)(एन), 343 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 साल के सश्रम कारावास के साथ 3 साल की अतिरिक्त सजा।

शहादत अली: आईपीसी की धारा 212 और पॉक्सो एक्ट की धारा 17 के तहत 20 साल के सश्रम कारावास और 3 साल की अतिरिक्त सजा।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…