• 25/10/2025

किताब की जगह हाथों में शराब की बोतलें… स्कूल यूनिफॉर्म में शराब लेने पहुंची छात्राएं

किताब की जगह हाथों में शराब की बोतलें… स्कूल यूनिफॉर्म में शराब लेने पहुंची छात्राएं
Spread the love

मंडला। नशा एक ऐसी बीमारी है जो न सिर्फ आपका भविष्य खराब करती है, बल्कि आपके परिवार को भी तबाह कर देती है। नशाखोरी के मामले में पुरूषों के मुकाबले महिलाएं भी पीछे नहीं है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मंडला से सामने आया है। जहां स्कूल यूनिफॉर्म में कुछ छात्राओं द्वारा शराब खरीदने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आई।

दरअसल, यह पूरा मामला मंडला के नैनपुर इलाके का है। यहां कंपोजिट शराब दुकान से स्कूली छात्रा को शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद शुक्रवार की शाम ही प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी संबंधित शराब दुकान में पहुंचे। जहां दुकान के दस्तावेज और स्टॉक की जांच की गई है। वहीं पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। जिसमें साफतौर से दिखाई दे रहा है कि, स्कूली छात्राओं को शराब बेची गई।

इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण तैयार कर कलेक्टर की न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि, ऐसे मामलों में ठेकेदार पर दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रविधान है।

Related post

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास पर 57,759 करोड़ रुपये खर्च, शिक्षा से लेकर आवास तक योजनाओं को रफ्तार

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास पर 57,759 करोड़ रुपये खर्च,…

Spread the loveजनजातीय गौरव दिवस विशेष जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57…
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU के लिए…

Spread the loveरायपुर – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं…
CG में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मशीनरी और तकनीकी सामान बरामद

CG में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को…

Spread the loveनारायणपुर.छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल मुक्ति के बाद सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में…