• 26/10/2025

PM मोदी के रायपुर प्रवास कार्यक्रम में बदलाव, 1 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे

PM मोदी के रायपुर प्रवास कार्यक्रम में बदलाव, 1 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे
Spread the love

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। बता दें कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की रात्रि आने वाले थे वह स्थगित हो गया है। पीएम 01 नवंबर को 7:30 नई दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे 9:15 पर रायपुर पहुंचेंगे।एयरपोर्ट से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्य साई अस्पताल नया रायपुर जाएंगे वहां के कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद ब्रह्माकुमारी संस्था के नया भवन का लोकार्पण करेंगे।

पीएम छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन जो नया रायपुर में बना है उसके उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होंगे और नया विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नया रायपुर में आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम संध्या 3:00 बजे मुख्य कार्यक्रम राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे और उसके बाद संध्या 5:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…