• 03/09/2025

ED Raid: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर और दुर्ग-भिलाई में कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी

ED Raid: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर और दुर्ग-भिलाई में कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार सुबह ईडी ने राज्य के प्रमुख शहरों रायपुर और दुर्ग-भिलाई में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशिष्ट मामले से संबंधित है।

रायपुर में बड़े कारोबारियों के घरों पर दबिश

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने रायपुर के शंकर नगर में एक प्रमुख कारोबारी के आवास पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के व्यापारी विनय गर्ग के घर पर सुबह 8 से 10 ईडी अधिकारी पहुंचे, जिनके साथ सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद थे। इसके अलावा, लॉ विष्टा सोसाइटी में कृषि उपकरण कारोबारी पवन पोद्दार के बंगले पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी। इस दौरान 8 से 10 अधिकारी बंगले के अंदर दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच में जुटे हैं।

भिलाई में भी कार्रवाई

भिलाई-3 के वसुंधरा नगर में अन्नभूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी के आवास पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है। यह संस्था ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक, आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और अन्य कृषि उपकरणों के क्षेत्र में काम करती है। छह से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं, और बाहर सीआरपीएफ की टीम तैनात है। वित्तीय अनियमितता की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर के पास विवेकानंद कॉलोनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य अग्रवाल (दिनोदिया) के बंगले पर भी ईडी ने छापा मारा। अग्रवाल वर्तमान में रायपुर से अपना कार्य संचालित करते हैं और पूर्व में दुर्ग जिले के एक प्रतिष्ठित बिल्डर का कार्यभार संभाल चुके हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं की जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच से संबंधित है। आशंका है कि कृषि कारोबार के जरिए धन के लेन-देन में गड़बड़ी की गई है। ईडी की टीमें सुरक्षा घेरे में दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में कागजात और अन्य साक्ष्य मिलने की संभावना है।

Related post

किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त…

Spread the loveवरिष्ठ अधिकारी जन-प्रतिनिधियों से सतत संवाद करें भोपाल किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित…
6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश

6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति ने जारी…

Spread the loveनई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। ओम…
Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का…

Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…