• 22/12/2021

रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ दिल्ली में हुई टैक्स-फ्री

रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ दिल्ली में हुई टैक्स-फ्री
Spread the love

नई दिल्ली। 1983 के क्रिकेट विश्व कप पर आधारित बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ’83’ को राजधानी दिल्ली में टैक्स-फ्री कर दिया गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इस क्षेत्र में फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को धन्यवाद दिया।

शिबाशीष ने ट्वीट कर कहा, “श्री अरविंद केजरीवाल जी और श्री मनीष जी, दिल्ली में फिल्म 83 को टैक्स-फ्री घोषित करने के लिए धन्यवाद! आपका ये कार्य हमें व्यापक दर्शकों के लिए भारत की सबसे बड़ी जीत की कहानी का प्रचार करने में सक्षम करेगा।”
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म के बारे में ट्विटर पर घोषणा की। आदर्श ने लिखा, ” ’83’ दिल्ली में टैक्स फ्री हुई।”

फिल्म गुरुवार को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related post

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक…

Spread the loveदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट की तरफ से…
केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी का नया कैंपेन, विदेश तक होगा अनशन

केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी…

Spread the loveआबकारी घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने देशभर में सामूहिक उपवास शुरू…
के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका, कोर्ट ने 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका,…

Spread the loveदिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. केजरीवाल के बाद अब के.…