• 26/03/2024

के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका, कोर्ट ने 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

के कविता की बढ़ी मुश्किलें, शराब घोटाले में झटका, कोर्ट ने 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
Spread the love

दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. केजरीवाल के बाद अब के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 अप्रैल तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बीते दिनों, ED की गिरफ्तारी के बाद उनकी ED कस्टडी के आखिरी दिन उन्हें अदालत में पेश किया गया था.

अदालत ने के. कविता को 8 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट में पेशी पर पहुंची के कविता ने कहा कि ये मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं बल्कि राजनीतिक लॉन्ड्रिंग का मामला है.

आपको बता दें कि शराब नीति घोटाला मामले में शुक्रवार 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद ED उन्हें दिल्ली लेकर आई. जांच एजेंसी ने पहले 7 दिन रिमांड मांगी थी.

23 मार्च को रिमांड खत्म होने के बाद ED ने 5 दिन के लिए रिमांड बढ़ाने की अपील की थी लेकिन अदालत ने 3 दिन की हिरासत में भेज दिया था. 26 मार्च को मामले की फिर से सुनवाई करते हुए के कविता को 8 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Related post

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर…

Spread the loveदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी…
मालीवाल मारपीट केस में अरविंद केजरीवाल के PA की बढ़ी मुश्किलें… कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

मालीवाल मारपीट केस में अरविंद केजरीवाल के PA की…

Spread the loveआप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से राहत नहीं मिली। दिल्ली के तीस…
जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक…

Spread the loveदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट की तरफ से…