• 04/11/2025

CG – युवक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह, बोला- मां-पापा मुझे माफ करना……

CG – युवक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह, बोला- मां-पापा मुझे माफ करना……
Spread the love

भिलाई। पाटन थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने कर्ज के बोझ और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक अनिल मरकाम ने पहले एक सुसाइड नोट लिखा और फिर घर के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। अनिल को पंखे पर झूलता देख परिजनों ने पाटन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा सुसाइड नोट जब्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि मृतक पर कितना कर्ज था और उसे कौन परेशान कर रहा था। सुसाइड नोट में अनिल ने लिखा कि वह अपने जीवन से बहुत परेशान था और इसी कारण यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ। उसने अपने माता-पिता से क्षमा मांगते हुए लिखा कि वह कर्ज से परेशान था और कृपया उसके कर्ज माफ करने की व्यवस्था की जाए।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…