• 04/11/2025

रेल हादसा : रेलवे प्रशासन ने की घोषणा, घायलों को 5 लाख, मृतकों के परिजनों को इतने लाख मुआवजा देने का किया ऐलान…

रेल हादसा : रेलवे प्रशासन ने की घोषणा, घायलों को 5 लाख, मृतकों के परिजनों को इतने लाख मुआवजा देने का किया ऐलान…
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेमू लोकल और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि कलेक्टर ने की है। वहीं 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। रेलवे प्रशासन ने मृतक के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय रेस्क्यू का मानिटरिंग कर रहा है। सीआरएस स्तर की जांच कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि घटना स्थल से अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। फिलहाल मौके पर जिला प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…