• 03/09/2022

गृह सचिव सुब्रत साहू और पूर्व डीजीपी को हाईकोर्ट के सामने मांगनी पड़ी माफी, यह है मामला

गृह सचिव सुब्रत साहू और पूर्व डीजीपी को हाईकोर्ट के सामने मांगनी पड़ी माफी, यह है मामला
Spread the love

गृह सचिव सुब्रत साहू और पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी ने हाईकोर्ट के सामने बिना शर्त माफी मांगना पड़ा। दोनों अधिकारियों के माफी मांगने के बाद हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका को निराकृत कर दिया। मामला डीएसपी की विभागीय जांच से जुड़ा हुआ था।

पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर पदस्थ निकोलस खलखो साल 2007 में बिलासपुर के तखतपुर थाना में पदस्थ थे। इस दौरान उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर साल 2009 में बिलासपुर आईजी द्वारा आरोप पत्र जारी कर निकोलस खलखो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई। 10 साल बाद साल 2019 में गृह विभाग के सचिव द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी दण्डादेश पारित करने के संबंध में जवाब मांगा।

विभागीय जांच एवं कार्रवाई में अत्याधिक विलंब होने की वजह से निकोलस खलखो ने हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और घनश्याम शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की। मामले में हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को यह निर्देशित किया गया, कि वे विधि के अनुसार विभागीय जांच का अंतिम निराकरण करें।

निर्धारित समयावधि में उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश का पालन ना किये जाने से परेशान होकर डीएसपी निकोलस खलखो द्वारा अवमानना याचिका दाखि की गई। अवमानना नोटिस जाने के पश्चात् सचिव एवं पूर्व डीजीपी द्वारा याचिकाकर्ता के विरूद्ध संचालित सम्पूर्ण विभागीय जांच कार्यवाही को निरस्त कर दिया गया।

इधर मामले की सुनवाई के दौरान दिनांक 29.08.2022 को खलखो के अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के सामने आपत्ति प्रस्तुत की। जिसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि गृह सचिव सुब्रत साहू और पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा निर्धारित समयावधि में हाईकोर्ट के आदेश का पालन ना कर अवमानना याचिका दायर किए जाने की प्रतीक्षा की गई। हाईकोर्ट से गृह सचिव सुब्रत साहू एवं पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी को अवमानना नोटिस जारी हो जाने के डेढ़ साल बाद हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया गया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया। गृह सचिव सुब्रत साहू व पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा बिना शर्त माफीनामा के पश्चात् अवमानना याचिका का अंतिम निराकरण किया गया।

इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर टॉयलेट जाना पड़ सकता है भारी, यहां युवक को देना पड़ा GST समेत 112 रूपए

इसे भी पढ़ें : गुंडो के आतंक का Video : दोस्त के साथ घूमने गई युवती से बीच सड़क पर छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

Related post

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत…

Spread the loveरायपुर / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का…
करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की…

Spread the loveशासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास संबलपुरी साड़ियों की बुनाई से मिल रही नई पहचान रायपुर– ग्रामोदय…
छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली बहस फिर औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 136 बिंदुओं पर हुई तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा में साय सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सदस्यों का 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत…